बेगुसराय, मई 14 -- नावकोठी, निज संवाददाता। अनुसूचित जाति व जनजाति के समग्र विकास एवं उत्थान के लिए प्रखंड की चार पंचायतों में भीम समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें रजाकपुर, डफरपुर, हसनपुर बागर और विष्णुपुर पंचायत हैं। यों शिविर के पूर्व ही विभिन्न 22 विभागों में समस्याओं व समाधान के लिए प्रशासनिक कसरत आरंभ थी। फिर भी सरकारी दिशा निर्देश के आलोक में अनुसूचित जाति मुहल्ले में शिविर आयोजित की गयी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. रिजवान ने शिविरों में लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय ने बताया कि रजाकपुर पंचायत के पंचायत भवन रजाकपुर में वार्ड नंबर 12 एवं 14 के महादलितों के लिए आयोजित शिविर के नोडल अधिकारी बीपीआरओ निधि प्रिया थीं। वहीं डफरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14, 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.