बेगुसराय, सितम्बर 20 -- नावकोठी, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद निपटारे को लेकर शनिवार को थाने में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के तीन नये मामले सुनवाई के लिए दर्ज हुए तथा एक पुराने मामले की सुनवाई कर निष्पादित किया गया। जनता दरबार में कुल 12 मामले लंबित हैं। दर्ज किये गए मामले में समसा की ज्योति देवी व अरविंद कुमार ठाकुर के बीच रास्ते का विवाद,रजाकपुर के अरविंद पासवान व दिलीप पासवान तथा गौरीपुर के रामेश्वर तांती व प्रभात मोची के बीच रैयती जमीन विवाद का है। निष्पादित मामला छतौना के अमरेश कुमार तथा राजा रामेश्वर सिंह का है। इनके बीच विवाद भूमि सुधार उपसमाहर्ता के न्यायालय में है। इन्हें सक्षम न्यायालय में जाने का निर्देश दिया गया। छतौना के रामनारायण महतो व मिथिलेश कुमार, अब्बूपुर के दामोदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.