बेगुसराय, सितम्बर 29 -- नावकोठी, निज संवाददाता। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत आयुर्वेदिक औषधालय नावकोठी में समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। अध्यक्षता डॉ अश्विनी कुमार ने की। उन्होंने कहा कि नारी परिवार की धुरी है। इसके कंधे पर परिवार के प्रत्येक सदस्य की निगरानी की जिम्मेदारी होती है। परिवार के प्रत्येक सदस्य की आवश्यकता का ख्याल रखती है। यदि नारी अस्वस्थ रहती है तो परिवार के सभी कार्य अस्त व्यस्त हो जाते हैं। इनका स्वस्थ रहना नितांत आवश्यक है। इनके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना परिवार के प्रत्येक सदस्य की महती जिम्मेदारी हो जाती है। समय-समय पर हीमोग्लोबीन सहित अन्य जांच जरूरी है। इसके लिए नारी को भी सजग रहना चाहिए। स्वास्थ्य केन्द्रों पर इनकी स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था है जहां अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवा सकती हैं। पख...