बेगुसराय, जनवरी 20 -- नावकोठी, निज संवाददाता। हसनपुर बागर पंचायत स्थित पावर हाउस के समीप एक गद्दा दुकान में सोमवार की देर रात भीषण आग लगने से एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के समय पीड़ित का पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। आग लगने से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पीड़ित दुकानदार मो. फिरोज ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात अचानक आग की तेज तपिश से उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो घर के पीछे हिस्से व गोदाम में भीषण आग लगी हुई थी। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और तत्काल 112 डायल सेवा को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.