नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नोट :: इसका फोटो भी है :: -जनकपुरी हादसे के बाद कुछ स्थानों से नाले के किनारे खुले होने की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी ने उठाए कदम नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सड़क किनारे नालों की दीवार टूटी होने के कारण खतरनाक स्थानों को सीमेंट के बैरियर लगाकर बंद किया जा रहा है। जनकपुरी हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ऐसे खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां सुरक्षात्मक उपाय करना शुरू कर दिया है। निर्देशों दिए गए हैंं कि सभी नालों के किनारे ऐसे स्थानों को तत्काल बंद किया जाए। वेस्ट विनोद नगर के पास एनएच-नौ के किनारे नाले की दीवार लंबे वक्त से टूटी हुई थी। उधर वाहनों के नाले में गिरने का डर बना हुआ था। जनकपुरी हादसे के बाद लोगों ने इस खतरे की तरफ पीडब्ल्यूडी का ध्यान आकर्षित कराया। इस पर संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी की ओर से प्र...