लखनऊ, जुलाई 15 -- भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में लहरायी हिन्दुस्तान अखबार की प्रतियां शहर के नालों की बदहाली अधिकारियों को दिखाई लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम की कार्यप्रणाली से नाराज़ भाजपा पार्षद सोमवार को हिन्दुस्तान अखबार की प्रतियां लेकर मुख्यालय पहुंच गये। पार्षद इसे हाथ में लेकर अधिकारियों को दिखा रहे थे। कहा कि जब अखबार ने नालों की खस्ताहाल तस्वीरें दिखा दी हैं, तो अब भी नगर निगम आंखें क्यों मूंदे बैठा है। हिन्दुस्तान अखबार के सोमवार के अंक में बोले लखनऊ पेज पर शहर के खतरनाक, टूटे नालों की विस्तृत रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसी खबर को लेकर करीब चार दर्जन भाजपा पार्षद नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चौक बाजार काली जी वार्ड के पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू और भाजपा पार्षद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.