फिरोजाबाद, मई 5 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में रविवार प्रातः एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस शव को जिला अस्पताल लेकर आई । नगला पचिया में रविवार को लोगों ने एक युवक का शव नाले में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस कर्मियों ने लोगों की सहायता से शव को नाले से बाहर निकाला। उसकी पहचान करने का प्रयास किया। काफी लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। शव के बारे में जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त सुनील पुत्र दौजी राम के रूप की। वह नगला पचिया का रहने वाला था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। परिजनों बताया कि सुनील शराब पीने का आदी था। वह शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.