फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- शिकोहाबाद में एटा रोड स्थित रोटी बैंक के पास नाले से मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की नाले में डूबने के कारण मौत होना पाया है। बताते चलें कि 23 जनवरी को प्रशांत जैन निवासी मुस्तफाबाद रोड बाजार में सामान की सप्लाई देने गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया। पत्नी ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को युवक का रोटी बैंक के पास से शव नाले से बरामद हो गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई थी। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि युवक की पीएम रिपोर्ट में पानी में डूबने के कारण मौत आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.