आगरा, मार्च 11 -- कोतवाली क्षेत्र में सीएचसी के समीप नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला है। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को नाले से बाहर निकाला और शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन विलाप करते हुए पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर 12 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि सीएचसी के समीप नाले में एक युवक का शव पड़ा है। जानकारी के बाद इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव को नाले से बाहर निकलवाया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मृतक की शिनाख्त सुरेश उर्फ भोला पुत्र देवीराम निवासी होडलपुर सोरों के रूप में हुई। मृतक के भाई रामनाथ ने पुलिस को बताया कि युवक अधिकतर घर के बाहर ही घूमता र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.