देवरिया, जनवरी 9 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नाले में गिरे गाय के एक बछड़े को पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक बछड़ा कोतवाली के सामने नाले में गिर गया था। ठंड के कारण नाले के पानी में गिरा बछड़ा काफी देर तक तड़पता रहा। राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली के दो पुलिस जवानों ने घंटों प्रयास कर बछड़े को नाले से बाहर निकाला। बछड़े को सुरक्षित बाहर निकलते देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...