भरुच, मार्च 31 -- गुजरात में मर्डर का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक खुले नाले में पहले दिन एक कटा सिर मिला। उसके बाद अगले दो दिन तक अलग-अलग बॉडी पार्ट्स मिले। अभी भी शरीर के कुछ हिस्से मिलने बाकी हैं। पुलिस के लिए लाश की पहचान करना और फिर कातिल तक पहुंचना चुनौती साबित हो रही है। गुजरात के भरूच शहर के भोलाव इंडस्ट्रियल एरिया में तीन दिनों से एक आदमी का सिर और शरीर के अन्य हिस्से खुले नाले में मिले हैं। शनिवार को कटा हुआ सिर मिलने के बाद अगले दो दिनों में शरीर के अन्य टुकड़े प्लास्टिक की थैलियों में लिपटे हुए पाए गए। पुलिस के लिए हत्या के शिकार हुए आदमी की पहचान करना और मामले को सुलझाना एक चुनौती बन गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शरीर के बाकी हिस्सों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी बढ़ा दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक सीके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.