दरभंगा, जनवरी 21 -- धोबैया धर्मपुर मोहल्ला निगम के वार्ड नंबर 17 व 16 में बंटा है। धरमपुर दुर्गा मंदिर, इंडस्ट्रियल एरिया से सदर थाना तक यह मोहल्ला आबाद है। सोगारथ चौधरी बताते हैं कि दो दशक पहले सदर थाना रोड में जलजमाव समस्या नहीं थी। बरसाती पानी एक-दो दिन में चौड़ की तरफ बहकर निकलता था, पर शहरीकरण बढ़ने से जलनिकासी का प्राकृतिक रास्ता खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि खेत व चौड़ क्षेत्र में रिहायशी मकान बनने से निगम की आबादी का विस्तार हुआ है, पर सुविधाएं जस की तस हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी जद्दोजहद के बाद नाला निर्माण हो रहा है। इससे जर्जर रोड और नीचे हो गया है। इससे धोबैया धर्मपुर, कबीरचक पंचायत, इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी व ब्लॉक आने वाले जरूरतमंद लोगों को आवाजाही में कठिनाई होती है। लो लैंड एरिया होने के चलते हल्की वर्षा से ही जलजमाव हो ज...