धनबाद, जनवरी 5 -- इंदौर की घटना अभी ताजी है। धनबाद में गंदे नाले के बीच से पानी की पाइपलाइन कई जगह गुजरी है। गंदे नाले के बीच से गुजरने वाली पानी की पाइपलाइन बेहद खतरनाक होती है, क्योंकि लीकेज (रिसाव) होने पर नाली का दूषित पानी पीने से हैजा, टाइफाइड, दस्त जैसी गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। खासकर पुरानी पाइपलाइनों में यह समस्या ज्यादा होती है, जिससे बैक्टीरिया और भारी धातुएं पानी को दूषित करती हैं। शहर में यह स्थिति कई जगह पर है। इन इलाकों के लोगों के साथ बोले धनबाद के लिए हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित संवाद में लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सप्लाई पानी का इस्तेमाल पीने में नहीं करते हैं। बहुत जरूरी हुआ तो उबालने के बाद पीते हैं। कई लोग बोले कि पीने का पानी खरीदते हैं।कई जगहों पर गंदे नाले के बीच पाइपलाइन धनबाद के लोगों का कहना है कि घर...