महाराजगंज, फरवरी 22 -- गड़ौरा। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में नाली के पानी निकासी को लेकर दिन शनिवार दोपहर को दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों मे जम कर लाठिया बरसी जिसमे कई लोग घायल हो गये थे। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के खुशबुद्दीन का आरोप है कि शनिवार को कोटेदार के यहां भाई चिरागुद्दीन राशन लेने घर आए थे। इसी दौरान घर के सामने पानी भराव को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हुई, जिसके बाद विपक्षी नवीउल्लाह, क्यामुद्दीन, वैदुल्लाह, सूफियान, भोला व कलाम समेत अन्य लोगों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर मे सबनम पत्नी नवीउल्लाह ने आरोप लगाया कि खुशबुद्दीन, चिरागुद्दीन व अन...