कार्यालय संवाददाता, अक्टूबर 9 -- यूपी के आगरा में थाना एत्माद्दौला के यमुनापार क्षेत्र में बुधवार शाम दिल को झकझोर देने वाला मामला प्रकाश में आया। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 के ई ब्लॉक में नाली के अंदर नवजात शिशु का शव पड़ा था। कुत्ते नवजात के शव को नोंच-नोंच कर खा रहे थे। नवजात शिशु का नाल तक नहीं कटा था। दिल को दहला देने वाला यह नजारा देखकर लोग सन्न रह गए। लोगों की आंखें नम हो गईं। वाकया करीब शाम पांच बजे का है। कॉलोनी के लोग रोजाना की तरह आ-जा रहे थे। नाली के किनारे कुत्तों का झुंड लगा था। एक कुत्ता मुंह में दबाए किसी वस्तु को ले जाने लगा। एक राहगीर यह दृश्य देखकर रुक गया। उसने कुत्ते के पास जाकर देखा तो शव हाल में पैदा हुए नवजात शिशु का था। कुत्ते उसे नोंचकर खा रहे थे। शिशु के दोनों पैर और एक हाथ भी नहीं था। नवजात शिशु की नाड़ लटकी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.