रुडकी, दिसम्बर 17 -- रुड़की। सिविल लाइन छेत्र भंगेड़ी गांव में नाली को बंद करने का विरोध करने पर एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चेन भी छीन ली। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। भंगेडी निवासी सोनू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की 14 दिसंबर को गली में रहने वाले अजय यादव, उसका उसका भाई अमित कुमार यादव व भतीजा गगन यादव अपने मकान का निर्माण कर रहे थे। इन्होंने पानी की निकासी के लिए नाली को पूरी तरह से बंद कर दिया। जब नाली बंद करने का सोनू कुमार ने विरोध किया तो उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि छीना झपटी में सोने की चेन भी गुम हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.