औरंगाबाद, अप्रैल 7 -- बारुण, संवाद सूत्र। बारुण प्रखंड के गोठौली में नाली का पानी सड़क पर जमा होने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। नाली का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। लोग दुर्गंध और कीचड़ से परेशान हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। वे इस समस्या को लेकर पंचायत का चक्कर कई महीने से लगा रहे हैं। विदित हो की गोठौली पंचायत का सबसे बड़ा गांव है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक गांव में पंचायत स्तर से किसी तरह का विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने मुखिया प्रतिनिधि पर कई आरोप भी लगाया है। अब वे आंदोलन की मूड बना रहे हैं। इस मामले में मुखिया से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...