किशनगंज, फरवरी 21 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता नप बहादुरगंज से जुड़े मुख्य नाला से जुड़े गंदे पानी का बहाव एवं उदगम घनी आवासीय और व्यवसायिक आबादी के बीच गुणा धार पुल के नीचे खुले में छोड़ देने से नगरवासी गंदगी और दुर्गंध से परेशान हो गये हैं। आज आलम यह है कि झांसी रानी चौक भाया हरिनगर मोड़ होकर रजिस्ट्री आॉफिस व अस्पताल चौक तक आवाजाही करने वाले लोग गंदगी और दुर्गंध से इस कदर परेशान हैं कि लोगों को भीषण दुर्गंध से निजात पाने के लिए नाक पर रूमाल डालकर सड़क से गुजरने पर मजबुर होना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने नप प्रबंधन से बिलिचिंग का छिड़काव और साफ -सफाई करने की फरियाद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.