गया, मार्च 10 -- नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 53 के बेलदारी टोला में टूटे नाली से गंदा पानी सड़क पर बहने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को स्थानीय लोगों ने भूसूंडा बाजार में मेयर, वजीरगंज विधान सभा के विधायक व वार्ड 53 के वार्ड पार्षद का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। भोला साव ने कहा कि बेलदारी टोला में टूटे नाली रहने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। इस कारण लोगों मुहल्ले के लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर जिम्मेदारों को बार-बार बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन पुतला दहन करना पड़ा। मौके पर सुंदर माली, वीरेंद्र बिंद व चंद्रदीप साव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.