गाज़ियाबाद, जून 7 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा की लोकप्रिय विहार कॉलोनी में नाली का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। साथ ही, गली के बाहर मंदिर के पास कूड़ा व मलबा इकट्ठा हो चुका है। इसके चलते आवाजाही प्रभावित हो गई है और निवासी परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी गली में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। खोड़ा की लोकप्रिय विहार कॉलोनी में नाली का पानी बहकर गलियों में आ रहा है। गली में भरे हुए इस गंदे पानी में मच्छर पनपने लगे हैं। इसके चलते निवासी घर से बाहर निकलने से पहले सोचने पर मजबूर हैं, साथ ही लोगों को संक्रमण और बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। स्थानीय निवासी राकेश चौधरी का कहना है कि काफी दिनों से गलियों में नाली की सफाई नहीं हुई है। इसके चलते नाली का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बहने लगा है। इससे गली से गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.