गोरखपुर, मार्च 25 -- पाली,हिन्दुस्तान संवाद। पाली ब्लाक क्षेत्र के देवापार डुगडुईया गांव में नालियों के छतिग्रत होने व सफाई के अभाव के कारण मुख्य मांग पर जलभराव हो गया है।गंदे पानी से होकर आवागमन करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया गांव में नालिया टूटकर छतिग्रत हो गयी है।जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। गांव के प्रधान व ब्लाक अधिकारियों को बार बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।प्रदर्शन में अश्वनी सिंह,चंदन सिंह,प्रभुदयाल विश्वकर्मा,अजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.