भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मॉनसून की आहट से पहले नगर निगम द्वारा शहर में चलाए जा रहे नाला उड़ाही (सफाई) अभियान पर सवाल उठने लगे हैं। निगम लगातार विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई का कार्य कर रहा है, लेकिन निकाले गए मलबे का समय पर निस्तारण न होने से यह अब खुद एक बड़ी समस्या बन गया है। नगर निगम द्वारा नालों से निकाला गया गाद और कचरा (मलबा) पहले से ही सड़कों और गलियों के किनारे बजबजा रहा था। धूप में सूखने के बाद भी यह मलबा कई दिनों से वहीं पड़ा हुआ था, जिसका उठाव नहीं किया गया था। शुक्रवार की सुबह हुई बारिश ने इस सूखे हुए मलबे को फिर से गीला कर दिया और स्थिति ज्यादा भयावह हो गयी। अब यह मलबा रास्तों पर फैलकर लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बन गया है। इस तरह के बदतर हालात मुख्य रूप से मुंदीचक और भीखनपुर जैसे घनी आबादी वाले इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.