बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बीहट,निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के सभा कक्ष में शुक्रवार को नगर परिषद के सामान्य तथा सशक्त बोर्ड की हुई बैठक में कई निर्णय लिये गये। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद बबीता देवी ने की। बैठक में सभी 37 वार्डों के लिए नाला व सड़क की कुल 106 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। मानसून पूर्व नाला की सफाई, मरम्मत का भी निर्णय लिया गया। सभी 37 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी जल्द शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। नल-जल योजना को सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिए मरम्मत के लिए टेंडर निकालने का भी निर्णय लिया गया। नगर क्षेत्र में प्रचार के लिए होर्डिंग, पोस्टर लगाने वालों से भी शुल्क वसूलने, अस्थायी टैम्पो स्टैंड तथा सार्वजनिक शौचालय से सैरात वसूली के लिए टेंडर निकालने की भी सहमति दी गई। राजवाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.