गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम। मेजर सुशील ऐमा मार्ग पर मुख्य बरसाती नाले का निर्माण न होने से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के दूसरे चरण को शुरू करने में देरी होगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस मार्ग पर बरसाती नाले की योजना तो बना ली है, लेकिन अब तक टेंडर आमंत्रित नहीं किए हैं। दूसरी तरफ, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने जून तक इस नाले का निर्माण करने का आग्रह जीएमडीए से किया है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-9 तक मेट्रो मार्ग तैयार करने का ठेका पिछले साल एक कंपनी को सितंबर में आवंटित किया था। सेक्टर-9 से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो मार्ग को दूसरे चरण में तैयार करना है। रेजांगला चौक से लेकर ओल्ड दिल्ली रोड तक करीब तीन किलोमीटर लंबे सुशील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.