औरंगाबाद, मार्च 20 -- अंबा बाजार के नबीनगर रोड में सड़क के एक किनारे इनदिनों नाला का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर सड़क खोदा गया है। इससे सड़क पर सहज आवागमन बाधित हो रहा है। दोनों ओर से बड़ी वाहन आने पर जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। पूरे दिन किसी ने किसी रूप में सड़क जाम रह रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कभी-कभार तो ऐसी स्थिति पैदा हो रही है कि सड़क पर पैदल चलने की जगह भी नहीं मिल रही है। हालांकि नाला का निर्माण जरूरी है और निर्माण के क्रम में परेशानी होना भी स्वाभाविक है, पर स्थानीय लोगों ने निर्माण की गति में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य तेजी से नहीं किया जाता है तो लंबे समय तक लोगों को फजीहत झेलनी पड़ेगी। नाले के लिए खोदे गए गड्ढे से कई आवासीय परिसरों व दुकानों में आवागमन बाधित हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.