मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता माली घाट इलाके में नाला निर्माण को लेकर रोड काटने के दौरान जलापूर्ति पाइप को तोड़ कर फेंक दिया। इससे संबंधित इलाके में 400 से अधिक घरों में जलसंकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की दोपहर मौके पर पहुंचे निगम की जल कार्य शाखा के जेई कुमार गौरव व पाइपलाइन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौधरी दंग रह गए। कार्यस्थल के पास ही जलापूर्ति पाइप को फेंका पाया गया। करीब 15 मीटर तक भूमिगत पाइपलाइन गायब हो चुका है। इस पर अधिकारियों ने आपत्ति दर्ज कराई। दरअसल, बुडको द्वारा नाला निर्माण करवाया जा रहा है। हद तो यह कि नाला निर्माण को लेकर रोड काटने के क्रम में लगातार जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने व अन्य नुकसान को लेकर...