आगरा, फरवरी 2 -- गांव मितौलिया में नाला निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव के दौरान दो मजदूर घायल हो गए।मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। अलीगंज-कंपिल मार्ग स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए आगरा की एक संस्था नाली निर्माण एवं सड़क रखरखाव का कार्य कराया जा रहा था। सोमवार सुबह निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने नाला निर्माण का विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के दौरान कहासुनी हुई और कुछ ही देर बाद हिंसक झड़प शुरु हो गई। आरोप है कि विरोध कर रहे ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों में दहशत फैल गई और वह अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.