नवादा, फरवरी 7 -- रोह, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय रोह में आधा दर्जन स्थानों पर एक्सीडेंट प्वाइंट बना हुआ है। जिसके कारण नागरिक काफी परेशान हैं। इन जगहों पर कई बार दुर्घटना हो चुकी है। बावजूद इसके जिम्मेदार लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग सकी है। स्थानीय लोग एक्सीडेंट प्वाइंट को खत्म करने के लिए बार-बार गुहार लगा रहे हैं। मगर आम नागरिकों की गुहार का कोई असर नहीं हो रहा है। राह चलते जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन के लोगों की भी नजर इन एक्सीडेंट प्वाइंट पर पड़ती है। फिर भी इस जानलेवा समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उल्लेखनीय है कि नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों को खुला छोड़ना राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बन रहा है। असुरक्षित खुदाई से वाहनों के पलटने, लोगों के गिरने और घायल होने का खतरा लगातार बना रहता है, वि...