नवादा, फरवरी 12 -- गोविंदपुर, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दर्शन नाला से लेकर गोविंदपुर चौक तक सड़क एवं नाला निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के दौरान बड़तल्ला चौक से लेकर कनिहौद तक पीएचईडी विभाग द्वारा पूर्व में बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण इस क्षेत्र में नल-जल योजना के तहत होने वाली जल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे सैकड़ों परिवार भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। लाभुक माया देवी ने बताया कि बीते कई माह से उनके घर में नल से पानी आना पूरी तरह बंद है। पानी की इतनी किल्लत हो गई है कि रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी दूसरे स्थानों से पानी लाना पड़ता है। वहीं किरण देवी ने बताया कि सड़क किनारे नाला निर्माण के दौरान मुख्य पाइपलाइन के साथ-साथ घरों तक जाने वाले कनेक्शन पाइप भी टूट गए ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.