गाजीपुर, फरवरी 9 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। सादात से मरदह तक निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने को लेकर बगही गांव के ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। बगही गांव के पास नाला निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण कार्य बाधित करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नाले का निर्माण नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में गांव में गंभीर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। बगही गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय, मंदिर सहित पूरे गांव में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी गाजीपुर समेत अन्य उच्चाधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.