मधुबनी, मई 9 -- मधुबनी। मधुबनी शहर के वार्ड संख्या 28 की जेपी कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। काॅलोनी की बदहाल स्थिति को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि यह किसी शहरी क्षेत्र का हिस्सा है। यहां की सड़कें, नाले, सफाई व्यवस्था, और पेयजल की स्थिति इतनी खराब है कि स्थानीय लोगों को रोजाना समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वार्ड-28 की निवासी आशा कर्ण बताती हैं कि कॉलोनी में सड़क पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, इस कारण अंदर जाने वाले रास्ते अत्यधिक संकरी हो गए हैं। यह समस्या सिर्फ आवाजाही में ही नहीं, बल्कि आपातकालीन स्थिति में भी भारी दिक्कत पैदा करती है। बताया कि एक बार उनके पति की तबीयत बिगड़ी, लेकिन संकीर्ण रास्ते की वजह से एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी। अस्पताल पहुंचने में देरी हुई और उनकी मृत्यु हो गई। आज वो खुद बीमार हैं और उन्हें भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.