बरेली, फरवरी 6 -- बरेली। शहर में सड़क, नाली और नाला निर्माण कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। नाला-नाली निर्माण में बाधा बन रहे पक्के अतिक्रमणों को नगर निगम की टीमों ने चिह्नित कर उन पर लाल निशान लगा दिए हैं। जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सड़क और जलनिकासी से जुड़े निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन पक्के अतिक्रमणों के कारण कार्य में बाधा आ रही है। इसे लेकर निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिह्नित अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाया जाए, ताकि नाला-नाली निर्माण कार्य समय से पूरा हो सके और बारिश के दौरान...