लखनऊ, मार्च 17 -- होली में नगर निगम की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। नतीजतन कहीं नाला जाम है तो कहीं गलियों और सड़कों से कूड़ा ही नहीं उठ रहा है। लोगों ने गंदगी को लेकर नगर निगम में शिकायतें भी दर्ज कराई हैं। बावजूद सफाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। सरोजनीनगर वार्ड द्वितीय के नादरगंज में स्थित नाला में होली के दौरान आसपास की फैक्ट्री का ढेर सारा कचरा डाल दिया गया, जिसके चलते नाला जाम हो गया। जलनिकासी बाधित हो गई। इसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम जोनल कार्यालय पर की। अब तक नाले की सफाई नहीं करवाई गई और न ही फैक्ट्री का कचरा ही निकाला गया। क्षेत्रीय निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि नाला की सफाई के लिए सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। नाला जाम होने से इसका पानी निकल नहीं पा रहा है, जिससे सीपेट चौराहा के आसपास नाला का पानी बह कर सड़क पर आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.