अमरोहा, जनवरी 11 -- नाला चौक होने से पानी सड़क पर भरा रहा है। राहगीरों के संग ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन करते हुए समस्या समाधान की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इंदिरा चौक से बस्ती मार्ग पर नाला चौक होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। जिसके चलते आवागमन में दिक्कत हो रही है। पिछले कई दिन से यह समस्या बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी भरा होने से दुकानदारी भी प्रभावित हुई है। ग्राहक सामान खरीदने दुकानों पर नहीं आ रहे। आरोप लगाया कि समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं किया गया है, जिसे लेकर दुकानदारों के संग स्थानीय लोगों में भी रोष है। कहा कि नगर पालिका में शिकायत लेकर जाते हैं तो कर्मचारी कह देते हैं कि जेसीबी मशीन मौके पर समाधान करने आ रही है। लेकिन, इंतजार के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.