कानपुर, फरवरी 4 -- सरवनखेड़ा। सरवनखेड़ा ब्लॉक के ज्यूनियां गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गांव की मुख्य गली में बिना बरसात घरों का गंदा पानी भरा हुआ है। आम रास्तों पर पानी भरा होने से आवागमन में ग्रामीणों को दिक्कत होती है। पामा से नाही गांव के लिए सड़क पार चौड़ीकरण का काम चल रहा है। वहां पर काम के दौरान बना नाला चोक हो गया है। इससे गांव की मुख्य सड़क पर कीचड़ भरा हुआ है, जबकि नाली भी नहीं होने से सड़कों पर पानी बहता रहता है। ज्यूनियां गांव के बदन, प्रमोद शुक्ल, शिक्षा, सत्यम, संदीप, गोलू व अजय आदि ने बताया कि गांव की मुख्य गली में बिना बरसात के इस तरह का हाल है, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बरसात में क्या होता है। वहीं घरों का गंदा पानी नाला से होकर तालाब में जाता है, लेकिन नाला चोक होने की वजह से वह घरों का गंदा पानी सड़कों...