मधुबनी, दिसम्बर 21 -- मधुबनी । शहर के टाउन क्लब रोड मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से लोग परेशान हैं। मोहल्ले के ज्योतिषाचार्य डॉ. सुनील श्रीवास्तव, अमर कुमार ठाकुर, सुमित झा, राज किशोर यादव और राजू कुमार राज ने बताया कि मोहल्ले में नाला नहीं है। जो नाला बना भी है, वह आधा-अधूरा है, जिसके कारण सड़कों पर हमेशा पानी बहता रहता है। नल-जल योजना के तहत मोहल्ले में पाइप तो बिछा दिए गए और उद्घाटन भी हुआ, लेकिन अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। सड़क पर जलजमाव रहने के कारण सफाईकर्मी भी नियमित रूप से नहीं आ पाते हैं। सालभर जलजमाव की स्थिति बनी रहने से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। सड़क और जलनिकासी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.