नई दिल्ली, मार्च 7 -- बिहार में एक बार फिर गलत तरीके से संपत्ति बनाने वाले एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस बार ऐक्शन की जद में सामान्य लोक सेवक नहीं बल्कि बीपीएससी के बड़े अधिकारी है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। नालंदा में उनके आवास, कार्यालय के साथ पटना में उनके निजी आवास पर रेड की कार्रवाई चल रही है। मामला आय से अधिक संपत्ति का है। अनिल कुमार दास मुजफ्फरपुर में अनुमंल पदाधिकारी के रूप में लंबे समय तक सेवा दे चुके हैं। कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एसवीयू ने डीटीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने मामला दर्ज किया है। डीटीओ पर 94 लाख की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। शुक्रवार की सुबह शुरू हुई कार्रवाई के दौरान एसवीयू की टीम ने कई समान जब्त किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.