बिहारशरीफ, अक्टूबर 23 -- नालंदा-शेखपुरा में कायस्थों ने धूमधाम से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से की अराधना कलम-दावात की पूजा कर ज्ञान और बुद्धि का मांगा आशीर्वाद फोटो: चित्रगुप्त01-बिहारशरीफ के पचअंगनवा में भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते लोग। चित्रगुप्त02-बिहारशरीफ के रांची रोड में भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते श्रद्धालु। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा व शेखपुरा जिलों में कायस्थों ने कलम-दावात के प्रणेता भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की। गुरुवार को शहर के अम्बेर-पचअंगनवा में चित्रांश चेतना मंच की ओर से प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। वहीं, रांची रोड, महावीर मंदिर-बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में भी समाज के लोगों ने भक्तिभाव से अराधना की। कलम-दावात की पूजा कर ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वा...