बिहारशरीफ, अक्टूबर 28 -- नालंदा विश्वविद्यालय में खुलेगा सेंटर फॉर साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज पीएम नरेंद्र मोदी ने 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में की घोषणा भारत और आसियान देशों के बीच बढ़ेंगे शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंध कुलपति बोले-यह हमारी प्राचीन विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर फोटो: नालंदा विवि : राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय। राजगीर, निज संवाददाता। ज्ञान की प्राचीन भूमि नालंदा को एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में आयोजित 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में घोषणा की है कि राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज की स्थापना की जाएगी। यह घोषणा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। इसका उद्देश्य भारत और दक्षिण-पूर्व ...