बिहारशरीफ, दिसम्बर 25 -- नालंदा विवि के सिटी कैंपस में आज से पुस्तक प्रदर्शनी 31 दिसंबर तक चलेगी प्रदर्शनी, बच्चों के लिए होंगी 2000 किताबें राजगीर, निज संवाददाता। नालंदा विश्वविद्यालय और नेशनल बुक ट्रस्ट के द्वारा शुक्रवार से राजगीर स्थित सिटी कैंपस में सार्वजनिक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी और डीएम कुंदन कुमार संयुक्त रूप से करेंगे। प्रदर्शनी 31 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। इसका उद्देश्य स्थानीय छात्रों और समुदाय में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में कक्षा 10वीं तक के बच्चों के लिए विशेष रूप से चयनित करीब दो हजार पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इनमें साहित्य, विज्ञान, इतिहास, पर्यावरण और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों की किताबें शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.