बिहारशरीफ, जून 22 -- नालंदा में संपत्ति बनाने में महिलाएं आगे तो बेचने में पुरुष जमीन की खरीद में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा 5 साल में महिलाओं ने 44324 तो पुरुषों ने 36973 भूखंड खरीदा 5 साल में 75 फीसदी पुरुष तो 35 फीसदी महिलाओं ने बेची जमीन फोटो: निबंधन कार्यालय: जिला अवर निबंधन कार्यालय। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिले में संपत्ति बनाने में महिलाएं, पुरुषों से आगे हैं। जमीन की खरीदारी में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया है। निबंधन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने 10 प्रतिशत अधिक जमीन की खरीद की है। पिछले 5 सालों में कुल 81 हजार 297 जमीनों की खरीद-बिक्री हुई है। महिलाओं ने 44 हजार 324 तो पुरुषों ने 36 हजार 973 भूखंड की खरीद की है। वहीं, बेचने वालों में पुरुषों की संख्या 75 प्रतिशत तो महिलाओं की संख्या मात्र 2...