बिहारशरीफ, मई 28 -- बिहार थाना क्षेत्र के बैंगानाबाद मोहल्ला में बुधवार को भू-माफिया और जेडीयू नेताओं के ठिकानों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। नालंदा एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में यह छापेमारी करीब छह घंटे चली। कार्रवाई में पुलिस ने जेडीयू के पूर्व नेता अकबर मल्लिक और उनके भाई एवं जेडीयू के मौजूदा नेता बाबर मल्लिक के आवासों को खंगाला। दोनों सगे भाई हैं और उन पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के गंभीर आरोप हैं। अवैध हथियार होने की आशंका से यह रेड मारी गई। एसपी भारत सोनी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अकबर मल्लिक और बाबर मल्लिक के पास अवैध हथियारों का जखीरा मौजूद है। इस सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर एक साथ दोनों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में बिहार थाना, लहेरी, सोहसराय तथा सदर डीएसपी की टीमें शामिल रहीं। जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.