बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- गिरियक के खराठ मोड़ पर दोपहर से ही लगी थी भीड़ पावापुरी, निज संवाददाता। नालंदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। गिरियक के खराठ मोड़ के पास दोपहर से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी थी। जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला के नेतृत्व में सैदपुर गांव के पास कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये। इसके अलावा राजद, भाकपा माले, वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने वोट का अधिकार समाप्त करने के लिए साजिश की है। उनकी यात्रा से इस साजिश का पर्दाफाश हो गया है। कड़ी धूप और बारिश में भी हजारों कार्यकर्ता अपने नेता की एक झलक देखने के लिए जमा थे। मौके पर अधिवक्ता सुनील कुमार सिन्हा, हैदर आलम, राजीव कुमार मुन्ना, अनिल कुमार सिंह, विवेक यादव, रमेश कुमार...