बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- नालंदा बना बिहार का ईको-टूरिज्म केंद्र, सालभर में पहुंचे 17.20 लाख सैलानी आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट में पर्यटन के क्षेत्र में नालंदा रहा राज्य में अव्वल जिले के 9 ईको टूरिज्म साइटों पर पिछले साल की तुलना में 5.3 फीसदी बढ़े सैलानी पर्यटन और पार्क विकास के लिए आवंटित 5.37 करोड़ का बजट हुआ शत-प्रतिशत खर्च विदेशी पर्यटकों को भी भा रहा बिहार, साल 2024 में राज्य पहुंचे 7.37 लाख विदेशी मेहमान बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता प्रशांत कुमार। नालंदा जिला बिहार का प्रमुख ईको-टूरिज्म केंद्र बनकर उभरा है। बिहार सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024-25 में नालंदा के नौ ईको-टूरिज्म केंद्रों पर कुल 17.20 लाख पर्यटक पहुंचे। वर्ष 2022-23 में यह संख्या 13.95 लाख थी, जो 2023-24 में बढ़कर 16.33 लाख हो गई। इ...