पटना, मार्च 17 -- विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) के हत्थे चढ़े नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अनिल कुमार दास को निलंबित कर दिया गया है। अनिल कुमार दास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में एसवीयू ने कार्रवाई की थी। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल कुमार दास के निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। निलंबन अवधि के दौरान श्री दास को जीवन निर्वाह भत्ता का ही भुगतान किया जाएगा। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पटना आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। इससे पहले डीटीओ अनिल दाल के कई ठिकानों पर एसवीयू ने छापेमारी की थी। जिसमें करोड़ों की ज्वैलरी, डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के जमीन के दस्तावेज मिले थे। उनकी पत्नी के नाम पर पटना-दानापुर में आवासीय मकान एवं फ्लैट के अलावा तमाम बैंकों में खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.