फतुहा (पटना), फरवरी 8 -- बिहार के पटना जिले के फतुहा में रविवार सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गौरीपुंदा गांव के खंदे के पास हुई। मृतक की पहचान नालंदा के थरथरी थाने के त्रिभुवन बीघा निवासी स्व. कामेश्वर प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र विनोद प्रसाद के रूप में हुई है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल से चार खोखे मिले हैं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर खून के धब्बे और मृतक के शरीर पर गहरे घाव के निशान भी मिले है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद प्रसाद फतुहा के नयका रोड स्थित अड्डा मकसूदपुर में अपने नाना द्वारा दी गई संपत्ति पर घर बनाकर रहते थे। उनके नाना का कोई सीधा वारिस नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी करीब डेढ़ बीघा जमीन विनोद प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.