बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- नालंदा के लाल धीरज धनराज और धीरज कुमार ने बढ़ाया बिहार का मान क्षेत्रीय एबिलिम्पिक्स ईस्ट जोन प्रतियोगिता में मारी बाजी असम के गुवाहाटी में हुई प्रतियोगिता, 200 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर फोटो : असम खेल : असम के गुवाहाटी में रीजनल एबिलिम्पिक्स में रजत व कांस्य पदक विजेता धीरज कुमार धनराज व धीरज कुमार। थरथरी, निज संवाददाता। बाजार निवासी धीरज कुमार धनराज ने मसाज इवेंट में रजत पदक और इस्लामपुर प्रखंड के धीरज कुमार ने क्लिंग सर्विस में कांस्य पदक अपने नाम कर जिला के साथ ही बिहार का मान बढ़ाया है। असम प्रदेश के गुवाहाटी में हुए क्षेत्रीय एबिलिम्पिक्स (दिव्यांग खिलाड़ियों की क्षमता का ओलंपिक) में इन खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया था। धीरज...