बिहारशरीफ, मार्च 8 -- नालंदा केंद्रीय सहकारी बैंक ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ाया कदम महिला दिवस पर केक काटकर मनाया गया जश्न महिला कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित अध्यक्ष ने महिलाओं के योगदान को सराहा, वित्तीय सशक्तीकरण पर दिया जोर नई जमा और ऋण योजनाओं की शुरुआत, महिलाओं के लिए विशेष लाभ एम-स्वस्थ सुविधा की शुरुआत, सालभर मुफ्त प्राथमिक चिकित्सा का मिलेगा लाभ फोटो : डॉ जितेंद्र : बिहारशरीफ के नालंदा केंद्रीय सहकारी बैंक में शुक्रवार को महिला कर्मचारियों को सम्मानित करते अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। नालंदा केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इसमें बैंक की सभी महिला कर्मचारियों ने अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर केक काटा। महिला...