बिहारशरीफ, अक्टूबर 14 -- नालंदा की सभी सीटों पर जदयू का दावा बरकरार : सांसद राजगीर और हिलसा सीटें लोजपा के खाते में जाने की अटकलों को बताया गलत, कहा-नीतीश कुमार ही रहेंगे मुख्यमंत्री बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने एनडीए के अंदर सीट बंटवारे और राजगीर-हिलसा विधानसभा सीटें लोजपा (रामविलास) के खाते में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नालंदा में जदयू की जीती हुई सीटों पर किसी तरह का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा-हमको जो जानकारी है, इंडिया गठबंधन में कोई खींचतान नहीं है। सब कुछ आपसी बातचीत से तय होता है। राजगीर और हिलसा दोनों जदयू की जीती हुई सीटें हैं। इसलिए किसी दूसरे दल को देने का कोई प्रश्न ही नहीं है। जो भी फैसला होगा, हमारे शीर्ष नेता मिल-बैठकर लेंगे और वही सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.