नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जो काम 40 वर्ष पूर्व आईटी ने करके विश्व की रूपरेखा बदल दी थी वही काम आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता कर रहा है, लेकिन लक्ष्य केवल एआई नहीं बल्कि जिम्मेदार एआई बनाना है जो मानव लक्ष्यों को पूरा करे और उस पर हावी न हो। उक्त बातें केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी)-दिल्ली के टेक फेस्ट ईएसवाईए को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कही। उन्होंने बताया कि टेलीकॉम टेक्नॉलोजी डेवलपमेंट फंड के तहत 120 से अधिक भविष्य की परियोजनाओं में निवेश किया जा चुका है, जिनमें क्वांटम कंप्यूटिंग, टेराहर्ट्ज़ कम्युनिकेशन, बायो-नैनो सिस्टम्स, स्वदेशी चिपसेट और एन्क्रिप्टेड राउटर्स शामिल हैं। सिंधिया ने कहा कि भारत 6 जी तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.